हर वर्ष बाढ़ आने से सैकड़ो बीघा चौपट होती है गन्ने की फसल ।

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। गन्ना समिति से उत्तर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर राप्ती नदी प्रवाहित होती है, जो कि प्रत्येक वर्ष अपने साथ बाढ़ की विभीषिका लेकर आती है। नदी के तटवर्ती ग्राम फत्तेपुर,कटरा, कोहिनिया, अल्लानगर, रुस्तमपुर, जनूका, जनूकी, बीरदालाल नगर आदि ग्रामों में जलमग्नता के कारण गन्ने के फसल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बार उपयुक्त ग्रामों का ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला द्वारा भ्रमण कर गन्ने के प्लाटों का निरीक्षण एवं नदी के तट पर जाकर भी अवलोकन किया गया। किसी भी ग्राम में जलमग्नता की स्थिति नहीं पाई गई। नदी अपने सौम्य रूप में सतत प्रवाहित है, बाढ़ का तत्काल कोई खतरा नहीं है। गत वर्षो से इस बार गन्ने की फसल अच्छी दशा में है। फसल में किसी भी रोग एवं कीट का संक्रमण नहीं पाया गया। गन्ने की फसल स्वस्थ दशा में है, ऐसी स्थिति में कृषकों को वर्षा के पश्चात भूमि के मुलायम होने पर गन्ना गिरने से बचने हेतु बधाई करने का सुझाव दिया, जिससे गन्ने की फसल को गिरने से बचाया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ सहायक महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल इटई मैदा, गन्ना प्रबंधक विजय पांडे, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

6 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

7 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

7 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

7 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

7 hours ago