सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण-महेन्द्र राजभर

पार्टी से निष्कासित लोग ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर कर रहे हैं काम

एसएसपी कार्यकर्ता नहीं होने देंगे विरोधियों को ग़लत मंसूबों में कामयाब

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान है। हम सभी मिलकर प्रत्येक प्रथाधिकारी एवं कार्यकर्ता के स्वाभिमान की रक्षा हर हाल में करेंगे।
उक्त बातें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने आजमगढ़ जिले के बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ उसका मजबूत संगठन और उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी लोग पूरी क्षमता से लगकर संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव घर-घर जाएं और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से आम जनमानस को अवगत करायें तथा उन्हें पार्टी से जोड़ें।
राजभर ने कहा कि विगत दिनों अनुशासनहीनता एवं एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लगभग आधा दर्जन पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया वह लोग सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटों के इशारे पर पार्टी को तोड़ने का एवं कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे। समय रहते उनकी नीति और नियत हमारे समर्पित पदाधिकारियों ने भाँप लिया और इसकी शिकायत हमारे यहां किया। लगभग आधा दर्जन पदाधिकारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हमने एक जांच टीम बनाया, जिसमें शिकायत पूरी तरह सही पाई गई। और पार्टी हित में पार्टी विरोधी लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
एसएसपी सुप्रीमो महेंद्र राजभर ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से निकाले गए लोग ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को कमजोर करने के लिए स्वत: अपने को राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव घोषित करके घूम रहे हैं। निष्कासित लोगों के धन की व्यवस्था हमारे विरोधियों द्वारा की जा रही है।राजभर ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता विरोधियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की मित्रता समाजवादी पार्टी से हुई है, और यह एक स्थाई मित्रता है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी क्षमता से बूथ स्तर तक के संगठन को खड़ा करने में लग जाए और साथ ही साथ गांव में चौपाल लगाने का भी कार्यक्रम जारी रखें। यदि हम सभी बिना दिग्भ्रमित हुए कार्य करते गए तो आने वाले दिनों में हमें सत्ता तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा नए कार्यों का विभाजन किया गया। कई लोगों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदुलारे राजभर, प्रदेश प्रभारी संजय राजभर, प्रदेश प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, जिलाध्यक्ष दीपक राजभर, रंजीत राजभर, उषा लता राजभर, सर्बजीत राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

21 minutes ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

49 minutes ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

54 minutes ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

10 hours ago