संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित एक विधि महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हर अन्याय को पता है कि एक दिन न्याय उसे परास्त करेगा।
उन्होंने कहा कि नए कानून में सामुदायिक दंड का प्रावधान किया गया है। पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले, इसका पूरा प्रबंध हुआ है। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न पर बने कानून का विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विधि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी भविष्य में उन्हें न्यायालय में उपस्थित होकर न्याय दिलाने की कड़ी में शामिल होना है। ऐसे में कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी उन्हे होना चाहिए। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के मुकदमों में की जा रही निःशुल्क पैरवी के बारे में अवगत कराया। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो.दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने विधि के सामान्य सिद्धांतो के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्राचार्य बृजेश प्रताप सिंह, शुभी देवी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, विधि महाविद्यालय के अमित कुमार श्रीवास्तव, अध्यापक शरद त्रिपाठी, आयुष पाठक, ज्योति, पूजा, न्यायालय से वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…