धानेपुर, गोंडा (राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र के माधवगंज निवासी संजय कुमार ने अगस्त महीने में शिकायती पत्र दे कर आरोप लगाया था की मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा निवासी विनोद कुमार ने फाइनेंसर से मिली भगत करके खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने करीब बीस दिन बाद प्रकरण मोतीगंज से जुड़ा बता कर शिकायती पत्र मोतीगंज थाने को भेजा दिया, उसके बाद पीड़ित ने मोतीगंज थाने पहुंच कर वहां भी न्याय की गुहार लगाई 05/09 2022 को पुनः शिकायती पत्र सौंपा, मामले में कोई कार्यवाही न होता देख करीब सत्रह दिन बाद पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति से मिल कर उन्हें अपनी ब्यथा सुनाई।
उन्होंने कार्यवाही होने का आश्वासन दे कर सम्बंधित को निर्देशित किया, तीन दिनों के बाद पीड़ित को सूचना मिली की अपर पुलिस अधीक्षक को दिया गया प्रार्थना पत्र पुनः धानेपुर थाने को प्रेषित किया गया है। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब मामले की कार्यवाही आगे नही बढ़ी तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से उम्मीद लगाई और उन्हें व्हाट्सप्प के जरिये प्रकरण की जानकारी दी, तब जा कर सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने पीड़ित से सम्पर्क साधा उन्होंने धानेपुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया उसके बाद मामले में फाइनेंसर व वाहन स्वामी विनोद से की गयी पूछताछ में ये बात उजागर हुयी की वास्तविका छुपा कर संजय को मूलधन और ब्याज की चकरघिन्नी में फंसाया गया है।
पूछताझ में पीड़ित के आरोपों की पुष्टि हो जाने के बाद पीड़ित ने कार्यवाही के बारे में जानने के लिए जब थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया की एस.पी व सी.ओ को जाँच रिपोर्ट भेजी गयी है, निर्देश प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जायेगी। पुनः पीड़ित ने एसपी आकाश तोमर को पुलिस की जांच और उनके जबाब से अवगत कराया तो नाराज सीओ सदर ने पीड़ित को ही डांट फटकार लगाते हुए कहा की फाइनेंस की गाड़ी खरीद कर खुद चुतियापा किये हो इसमे पुलिस क्या कर सकती है, तब से ले कर अब तक पीड़ित ने कई बार सीओ सदर विनय कुमार सिंह से फोनिक वार्ता की हर बार वे आज कल परसों की बात कह कर पीड़ित को आश्वासन देते आ रहे हैं, जब बड़े अधिकारियों से गुहार लगाने पर तीन महीने बाद भी कोई कार्यवाही नही हुयी तो ऐसे में पीड़ित संजय कुमार अब किससे उम्मीद लगाये जिसने दो वर्ष तक कड़ी मेहनत करके फाइनेंस की रकम अदा की और अब उसकी गाड़ी भी उसके हाथ से जाती दिखाई दे रही है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…