अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
रेल मंत्रालय जहां एक तरफ पूरे देश के कोने _कोने तक रेल मार्गों का जाल बिछाने की कवायद में हरसंभव प्रयासरत है, वहीं देश के जाने माने धार्मिक स्थल अयोध्या के लिए मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन न होने से अयोध्या और फैजाबाद के इर्द गिर्द के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।खास बात यह है कि अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका है। संपूर्ण देश और विदेश तक के पर्यटकों का निरंतर आवागमन शुरू हो चुका है। उसके बाद भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। जिसके कारण मुंबई से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन एक दैनिक ट्रेन चलाने की मांग चांदीवली विधानसभा के युवा समाजसेवक प्रवीण भानुशाली ने रेल मंत्री से की है।रेल मंत्री और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से प्रवीण भानुशाली ने मांग की है कि, अयोध्या का नाम देश के जाने माने धार्मिक स्थलों में से एक है। जबसे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ है देश के कोने कोने से लोगों के अंदर एक जिज्ञासा है कि एक बार उन्हें राममंदिर का दर्शन करने का अवसर मिले। लेकिन दुःख की बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेश से लोगों का आवागमन होता रहता है और वे अयोध्या जाना चाहते हैं, लेकिन दैनिक ट्रेन न होने से उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है। युवा समाजसेवक प्रवीण भानुशाली के अनुसार मुंबई से अयोध्या के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें साकेत और फैजाबाद सुपर फास्ट चलाई जा रही हैं लेकिन इन ट्रेनों का गर्मी में टिकट मिलना नाकों चने चबाने के बराबर है। ऐसे में रेल मंत्री अयोध्या के लिए जल्द से जल्द दैनिक ट्रेन चलाने की घोषणा करे । ऐसी मांग चांदीवली के युवा समाजसेवक प्रवीण भानुशाली ने की है।
देवरिया में सनसनी: युवक ने युवती पर ईंट से किया हमला, सिर फोड़कर किया गंभीर…
नए पदाधिकारियों का हुआ चयन बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को मोहाव बाईपास स्थित भाकपा कार्यालय…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग द्वारा 14 से 20…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के थाना बरहज क्षेत्र में हत्या के एक मामले में…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में धरना स्थल से…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के शुभारंभ पर रविवार को शहर के…