विद्यालयों में आयोजित किए जाएं निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता: अपर जिला जज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जनपद संत कबीर नगर में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज के साथ बैठक आयोजित की गई।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में अपेक्षा व्यक्त की गयी की समस्त विद्यालयों में स्वच्छता से संबंधित प्रभात फेरी, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता से शिविर आदि कार्यक्रमों के संचालन पर चर्चा की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी द्वारा समस्त विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता कराए जाने के विषय पर कार्य योजना बताई तथा सूचना अधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

2 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

3 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

3 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

3 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago