Epstein Files: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क की डिनर पार्टी फोटो से मचा बवाल

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स से जुड़े ताज़ा खुलासों ने एक बार फिर दुनिया भर में घमासान मचा दिया है। जेफरी एपस्टीन से संबंधित नई फाइलों में सामने आई एक तस्वीर ने वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। इस फोटो में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क को यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कैलिफोर्निया में आयोजित एक भव्य डिनर पार्टी में साथ देखा गया है।

एपस्टीन ने वर्ष 2015 में इस डिनर पार्टी से जुड़ी तस्वीर को खुद ई-मेल के जरिए साझा किया था। तस्वीर में एक डाइनिंग टेबल पर एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं। एपस्टीन ने इस पार्टी को अपने ई-मेल में “शानदार” और “बेहद रोमांचक” बताया था।

कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने

ई-मेल्स के अनुसार, इस कथित डिनर पार्टी में लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन और पेपैल के को-फाउंडर पीटर थिएल के शामिल होने का भी जिक्र किया गया है। एपस्टीन ने 2 अगस्त को सीबीएस न्यूज के कर्मचारी पीटर एटिया को भेजे एक मेल में लिखा था,
“आज रात मस्क, थील और ज़करबर्ग के साथ डिनर है।”
बता दें कि पीटर एटिया का नाम भी अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नए दस्तावेजों में सामने आया है।

एलन मस्क का बयान

एलन मस्क ने कुछ सप्ताह पहले स्पष्ट किया था कि वह कभी भी एपस्टीन की किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा था कि एपस्टीन के साथ जघन्य अपराध करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

31 जनवरी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मस्क ने लिखा,
“न्याय की कसौटी फाइलें जारी करना नहीं, बल्कि एपस्टीन के साथ अपराध करने वालों पर मुकदमा चलाना है।”

दोषी ठहराए जाने के बाद भी संपर्क

एपस्टीन फाइल्स के ताजा दस्तावेजों से यह भी सामने आया है कि 2008 में नाबालिगों की वेश्यावृत्ति से जुड़े तस्करी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भी एपस्टीन के कई बड़ी हस्तियों से संबंध बने रहे। हालांकि, इन दस्तावेजों में यह साबित नहीं होता कि ये हस्तियां उसके यौन अपराधों या तस्करी में शामिल थीं।

ये भी पढ़े – T20 World Cup 2026: यू-टर्न के बाद भारत-पाक मैच तय, जानें तारीख, वेन्यू और लाइव प्रसारण

ई-मेल में पार्टी का बखान

20 अगस्त 2015 को एपस्टीन ने इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रिट्ज़कर के चचेरे भाई टॉम प्रिट्ज़कर को भेजे एक ई-मेल में इस डिनर पार्टी का जिक्र किया था। मेल में उसने लिखा,
“मैंने Zuckerberg, Musk, Thiel, Hoffman के साथ डिनर किया, जो बेहद रोमांचक था।”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिनर पार्टी की जानकारी सबसे पहले वैनिटी फेयर ने वर्ष 2019 में प्रकाशित की थी।

रीड हॉफमैन ने रखा अपना पक्ष

लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन ने एपस्टीन और उसके अपराधों में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने एपस्टीन से मुलाकात की बात स्वीकार की और इस पर खेद जताया।
हॉफमैन ने कहा कि ये मुलाकातें केवल एमआईटी के साथ फंड जुटाने से संबंधित थीं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा,
“मैं जेफरी एपस्टीन को केवल एमआईटी के लिए फंड जुटाने के संबंध में जानता था, जिसका मुझे बहुत अफसोस है। एपस्टीन के घृणित कृत्यों के पीड़ितों को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार है।”

ये भी पढ़े: भारत के दोस्त ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, दवाओं पर पूरी तरह लगाई रोक

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

17 minutes ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

26 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

32 minutes ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

40 minutes ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

8 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

10 hours ago