देवरिया/ सलेमपुर (राष्ट्र की परंपरा)
रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम बरसीपार स्थित बाबा सबलदास वन आश्रम के परिसर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग देवरिया की बैठक हुई। संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक अजय ने कहा कि प्रकृति के संतुलन हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। सभी को पर्यावरण संरक्षण के कार्य करते हुए जन जागरण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पंच महाभूतों में एकरुपता आवश्यक है। जल, जंगल, जमीन एवं जीव की सुरक्षा का दायित्व हम सबकी जिम्मेदारी है। मानव के सुविधा भोगी जीवन ने पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न की हैं। इन समस्याओं को दूर करने हेतु हमें आगे बढ़कर जल संरक्षण, पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा, कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों के जरिए अपने प्रकृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करना होगा। बैठक को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गोरक्ष प्रांत के संयोजक रामसमुझ एवंं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग देवरिया के संयोजक सेतबान जी ने भी संबोधित किया। बैठक की शुरुआत शांति मंत्र से हुई जबकि समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह प्रचार प्रमुख गोरक्ष प्रांत मनोज मिश्र, सलेमपुर (देवनगर) के जिला संयोजक डॉ.अरविंद पांडेय, सलेमपुर नगर के संयोजक कृष्णा जी, खंड सलेमपुर के संयोजक प्रशांत पांडेय, अभय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…
बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…