आगामी दशकों में पर्यावरणीय संकट के होंगे गंभीर परिणाम : प्रो. डीके सिंह

पर्यावरण संकट से उबरने में इकाई योगदान की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो. राजवंत राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में पर्यावरणविद प्रोफेसर डीके सिंह ने पौधरोपण किया और बताया कि वह दिन दूर नहीं जब पर्यावरण संकट जटिल रूप धारण कर लेगा। हमारे पास अधिकतम 10 वर्ष और बचे हैं. इस अवधि में यदि हम नहीं चेते तो विकराल स्थितियों से मनुष्य को कोई बचा नहीं सकेगा।
प्रो.डीके सिंह अब तक लगभग 30000 पौधे लगा चुके हैं। जिसमें अधिकांश ने वृक्ष का रूप ले लिया है। उन्होंने प्राचीन इतिहास विभाग में आज लाल चंदन और नीम का पौधा लगाया। वह देश के प्रतिष्ठित पर्यावरणविदों में गिने जाते हैं।
कला संकाय के अधिष्ठाता एवं इतिहासविद प्रोफेसर राजवंत राव ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति और भारतीय संस्कृति का गहरा नाता रहा है। मौजूदा समय में पर्यावरण संकट ने वैश्विक उभार दर्ज किया है। समाधान के रास्ते भी वैश्विक स्तर पर तलाशे जा रहे हैं। किंतु इसमें इकाई योगदान की भूमिका बड़ी और बुनियादी है। इस छोटी सी बात को जन-जन को समझना होगा। अपनी निजी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। तभी पर्यावरण संकट को आपदा बनने से रोका जा सकेगा।
इस पौधरोपण कार्यक्रम में प्रोफेसर केशव सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मणिद्र यादव आदि की भी उपस्थित रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

6 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

7 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

7 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

12 hours ago