बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा को नमन करने के पश्चात स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि कार्यों का जायज़ा लिया।
डीएम ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस व राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिया कि परिसर की साफ-सफाई तथा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पौधों में नियमानुसार वाटरिंग की जाय तथा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाया जाय। डीएम ने स्नानघाट का निरीक्षण करने के दौरान निर्देश दिया कि झील व स्नानघाट के आस-पास साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध किये जायें। उन्होंने स्मारक स्थल व परिसर को विभिन्न प्रकार के पौधों से आर्कषक बनाये जाने का सुझाव दिया ताकि पर्यटकों को स्मारक स्थल का भ्रमण करने पर सुकून का एहसास हो।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…