संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भर के स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाओं का दौर जारी है। इसीक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित
ब्लूमिंग बड्स स्कूल की विभिन्न शाखाओं पर सातवीं प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें में अन्य विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के मध्य संपन्न हुई। जिसका परिणाम रविवार देर शाम तक घोषित किया गया।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने सभी प्रवेशार्थियों और उनके अभिभावकों को आभार ज्ञापित करते हुए बच्चों को गले लगा कर स्वागत किया और परीक्षा में उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने चॉकलेटऔर उपहार भी बांटे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी और इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने परीक्षा का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय कैंपस में उनके अमूल्य समय देने और ब्लूमिंग बड्स स्कूल पर भरोसा जताने के लिए आभार ज्ञापित किया।
विद्यालय की शिक्षको की टीम ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि वे उनके पाल्य-पाल्या को निखारने के लिए नित नए आयामों से काम करेंगे।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, ईश्वरशरण चतुर्वेदी, तूलिका मिश्रा, डॉ. मीना सिंह, विवेका नंद शुक्ला, प्रीति मिश्रा, सुधीर कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…
बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…
कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…