महंगाई की मार से झेल रहा हैं पूरा उत्तर प्रदेश एवं देश

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश महंगाई की मार बुरी तरह से झेल रहा है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरा मंत्रिमंडल लोगों का ध्यान भटकाने में लगा है। लोगों के रसोई में आग लगी हुई है, सरकार आम जनमानस को अन्य मुद्दों पर उलझाकर चुनावी बिसात बिछाने में मशगुल है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि सब्जियों के दाम जिस तरह से कई गुना एक सप्ताह के अन्दर बढ़ गये हैं, जनमानस की तो कमर ही टूट गई है। जो टमाटर 20-25 रूपये प्रतिकिलो हुआ करता था वह आज 150 रूपये के आसपास भ्रमण कर रहा है। खीरा जहां दुगने दाम पर पहुंच गया है, वहीं बैंगन, हरी मिर्च और धनिया में भी होड़ लगी है। कोई भी ऐसी सब्जी नहीं है जो दो गुने के आसपास न मडंरा रही हो। सब्जियों के साथ-साथ दालें, चीनी, मसालें एवं सरसों के तेल के दामों में भी बेतहाशा उछाल है। जीरा, लहसुन, हल्दी, लालमिर्च सहित लगभग सभी मसालें आम आदमी की पकड़ से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई के कारणों पर न तो गौर कर रही है और न ही कम करने का कोई ठोस प्रयास कर रही है। बाजार में आ रहे बदलाव पर जहां सरकार को नज़र रखनी चाहिए वहीं केवल झूठ बोलने में व्यस्त है। टमाटर और सेब में होड़ है कि कौन आगे निकल जायेगा, जहां टमाटर, सेब के दाम से आगे निकल रहा था वहीं अब सेब पर भी महंगाई दिखने लगी है। मंडियों में आढ़तियों द्वारा ज्यादा दाम देकर सेब खरीदे जा रहे हैं।
खाबरी ने आगे कहा कि भाजपा के मंत्रियों एवं नेताओं द्वारा लगातार झूठ बोला जाता है कि, पिछली सरकार की तुलना में महंगाई नहीं बढ़ी है। जबकि वर्ष 2014 तक जहां सरसों का तेल 70 रूपये प्रतिकिलो मिला करता था आज वह लगभग 200 रूपये प्रतिकिलो के आस-पास है, पेट्रोल की कीमत किसी से छिपी नहीं है, घर बनवाने में जो सीमेंट 200 रूपये में आती थी वह आज लगभग 500 रूपये के करीब मिल रही है, रसोई गैस का दाम जग जाहिर है फिर भी सरकार को कुछ दिख ही नहीं रहा है केवल चुनाव दिखता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कल लखनऊ आगमन के दौरान अमित शाह ने उ0प्र0 की कानून व्यवस्था की सराहना की जबकि कोई ऐसा दिन नहीं है, जब आपराधिक घटनाएं न घटती हों, प्रदेश की राजधानी में भी खुलेआम हत्या, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं आम हो गई हैं। प्रदेश सहित पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री अन्य विषयों पर बोलकर लोगों को भ्रमित करने में व्यस्त हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

2 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

39 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago