मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नगर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रानीपुर के भ्रमण के दौरान ए.एन.एम व आशा को निर्देशित किया गया कि वैक्सिनेशन के लिए जो ड्यू लिस्ट बनाई गई है उसे चेक कर लें और ड्यू लिस्ट के सभी बच्चों का वैक्सिनेशन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये। साथ ही ड्यू लिस्ट का कोई भी बच्चा वैक्सिनेशन से छूटने न पाये। जिन परिवार के द्वारा वैक्सिनेशन से इन्कार किया जाता है उनकी भी सूची अलग से तैयार करके एएनएम व आशा द्वारा अपने प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रस्तुत की जाय तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय करके वैक्सिनेशन से इन्कार परिवार की सूची के लिए एक टीम गठित कर ऐसे परिवारजन से सम्पर्क करते हुए उनका वैक्सिनेशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित्त करायें। जनपद के सभी सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी ए एन. एम. व आशा को निर्देशित किया जाता है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाये तथा सभी ड्यू लिस्ट को शत-प्रतिशत पूर्ण कराये। आगामी दिनों में इसे देखा जायेगा और ड्यू लिस्ट शत-प्रतिशत पूर्ण न होने पर इसे शिथिलता व लापरवाही मानी जायेगी, जिसके लिए उनकी जबाब देही भी तय की जायेगी।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…