नरसिंहडाड़ से जल्द हटेगा अतिक्रमण

गांव निवासी अनुराग कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की थी शिकायत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मइल थाना क्षेत्र के नरसिहडाड़ गांव में गांव सभा की पोखरी व गड़ही पर तहसील प्रशासन ने पैमाइश कराई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से कब्जाधारी पाए गए।
नरसिहडाड़ गांव निवासी अनुराग कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि, गांव पंचायत में पोखरी व गड़ही पर गांव के कुछ लोग गलत तरीके से नाद, खूंटा, कटरैन और पक्की दीवार चला कर अवैध रूप से कब्जा कर लिए हैं। इससे लोगों के घरों का पानी सड़कों पर लग रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। जिस पर तहसील प्रशासन ने टीम गठित की।
पैमाइश शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक विरेंद्र कुमार, लेखपाल रिषिकेश, कृष्ण मुरारी आदि राजस्व कर्मियों ने की। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से कब्जाधारी मिले। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक विरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से कब्जाधारियों पर कार्यवाही की जाएगी और अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कार से कुचलने की कोशिश के बाद जानलेवा हमला

दो माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l दीपक सिंह पर हुए जानलेवा…

5 minutes ago

अग्निवीर चंद्रमणि के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा व जयघोष से गूंजा पकड़ी सिसवां

प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे युवा सैनिक का फूल-मालाओं से अभिनंदन, शिकारपुर से गांव तक…

2 hours ago

जीव के बंधन का कारण : बाहर नहीं, भीतर बैठा है बंधन

डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य स्वयं को स्वतंत्र मानता है। उसे लगता…

2 hours ago

गोसाईपुर चट्टी पर बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) गोसाईपुर चट्टी पर मंगलवार को भिक्षावृत्ति कर जीवन-यापन करने…

2 hours ago

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…

2 hours ago

72 घंटे में खुला मोबाइल स्नैचिंग का राज, दो बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में

श्यामदेंउरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद…

2 hours ago