बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय-माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एम/एस टेक्नोहोरीजोन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, तहसील हर्रैया (बड़ौदा बैंक हर्रैया, के पास) में 13 जनवरी को 10.00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने दी है, उन्होने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने (कैम्पस भर्ती) हेतु यह सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि मेले में कम्पनियों के मैनेजर एच०आर० उपस्थित रहकर साक्षात्कार/शारीरिक परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, पास से लेकर स्नातक तक है। उन्होने बताया कि आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति 02 फोटो एवं बायोडाटा के साथ उक्त तिथि एवं समय पर निःशुल्क सम्मिलित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…