जनपद में तीन दिनों के लिए रोजगार मेले का होगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया द्वारा 15 जून को खण्ड विकास कार्यालय, रामपुर कारखाना,देवरिया, 17 एवं 22 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय आई0टी0आई0 कैंपस देवरिया में रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेला में सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते हैं। उक्त रोजगार मेला संबंधित स्थानों पर पूर्वाह्न 10.30 बजे से निशुल्क रोजगार मेला आयोजित है जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियाँ प्रतिभाग करेगी ।
मेला में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाईन सेवायोजन पोर्टल पर भी इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी द्वारा विभिन्न पदों हेतु आवेदन कर सकते है । रिक्त पदों हेतु न्युनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।
उपरोक्त योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को 10.30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ उक्त रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन कम्पनी में पद के अनुसार देय होगा । रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत?

राशिफल 1 मार्च 2026: रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ, पढ़ें मेष से…

19 minutes ago

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

52 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

1 hour ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago