पी एम किसान कैम्प का तहसील मुख्यालय पर होगा आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन समस्त पात्र कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु कटिबद्ध है । इस हेतु पूर्व में 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान कैंप आयोजित कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया है । इस कैंप में 44051 कृषकों की शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें से 42200 किसानों की शिकायत निस्तारित की जा चुकी हैं । जनपद में अभी भी कई ऐसे किसान है जिनका कि ईकेवाईसी नहीं है तथा बैंक से आधार लिंक नहीं है अर्थात एनपीसीआई पेंडेंसी है जिसके कारण से इनको किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त नहीं प्राप्त हो रही है । समस्त पात्र किसानों को लाभ दिलाने हेतु अंतिम अवसर के रूप में तहसील मुख्यालय पर भी जिला प्रशासन द्वारा पी एम किसान कैंप आयोजित कराए जा रहे हैं । यह कैंप प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक प्रत्येक कार्यालय दिवस में खुला रहेगा । इस कैंप में पीएम किसान योजना के पात्र कृषक अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं । इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड , बैंक पासबुक , खतौनी की प्रति तथा घोषणा पत्र लेकर आना पड़ेगा । कैंप में कृषि विभाग के कर्मचारी , राजस्व कर्मचारी , जन सेवा केंद्र एवं पोस्टल बैंक के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहेंगे और किसानों की समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निस्तारण करेंगे । इस कैंप के साथ-साथ कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे सभी 14 जून से 30 जून तक अपने से संबंधित गांव में डोर टू डोर भ्रमण करते हुए ईकेवाईसी मोबाइल ऐप के माध्यम से पूर्ण करेंगे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

28 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

39 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

47 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

56 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago