आयोजित हुआ रोज़गार मेला,बेरोज़गार अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय आईटीआई, उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान मे पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनान्तर्गत विकास खण्ड जरवल एवं कैसरगंज मे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ब्लाक जरवल में आयोजित रोज़गार मेले 13 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी 239 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 164 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। जबकि कैसरगंज में सम्पन्न हुए रोज़गार में सम्मिलित 13 कम्पनियों ने 225 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 161 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
विकास खण्ड सभागार जरवल में आयोजित रोज़गार मेले में मुख्य अथिति सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि इंतजार अहमद, बीडीओ अमन वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुनील कुमार मिश्रा व पार्टी पदाधिकारी राजन सिंह द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया,इसी प्रकार ब्लाक सभागार कैसरगंज में आयोजित रोज़गार मेले में मुख्य अथिति ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह, विशिष्ट अथिति विकास खण्ड अधिकारी कैसरगंज सत्य प्रकाश पाण्डेय व आईटीआई कैसरगंज के कार्यदेशक रामतेज द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक/युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

6 minutes ago

ओडिशा में बाढ़ का बड़ा संकट! एक लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में, CM माझी ने लिया हालात का जायजा

भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…

13 minutes ago

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

9 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

9 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

12 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

12 hours ago