25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन एचऑरपीजी कालेज में

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई०टी०आई०, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25.08.2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक हीरालाल रामनिवास डिग्री कालेज परिसर, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों बी० के० टी० टायर्स, मदरसन सेमी सिस्टम लिमिटेड, यजाकी एवं ब्राईट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लिए आदि लगभग 350 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है। उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, एवं आई०टी०आई०, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहाँ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

6 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

6 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

6 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago