अविभाजित भारत के प्रधानमंत्री थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके उनको याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की स्वतंत्रता के लिये कई कठिनाइयों का सामना करते हुए आजाद हिंद फौज और भारत की पहली स्वदेशी सरकार आजाद हिंद सरकार की स्थापना करके 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था और सरकार के अपने डाक टिकट और मुद्रा को जारी करने के साथ जनता की सेवा के लिये गुप्त खुफिया सेवा भी शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी के लिये नेताजी सुभाष चंद्रबोस द्वारा किये गए योगदान को भुलाया नही जा सकता, उनके बलिदान को यह देश युगों-युगों तक याद रखेगा।आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा ने युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रोत्‍साहित किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा महामन्त्री सीमा जायसवाल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण मिश्र, नगर महामन्त्री भाजपा दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, सौम्य वत्सल मिश्रा,अरविंद,राजेश सिंह,सूरज,दीपू आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago