रोजगार मेले का किया गया आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड परिसर बरहज, में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उ‌द्घाटन ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद के द्वारा किया गया। ब्लॉक प्रमुख द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज जो नौकरी आपको रोजगार मेले के माध्यम से मिल रही है उसको अवश्य ज्वाईन करे एवं जो युवा नौकरी के बजाय स्वरोजगार करना चाहते है वे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अपना स्वरोजगार स्थापित कर अन्य युवाओ को भी रोजगार प्रदान कर सकते है तथा मेले में चयनित अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में 205 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित 05 कंपनियों द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 102 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले में प्लेसमेन्ट अधिकारी राजकीय देवरिया दिनेश चन्द्र दीक्षित, जिला कौशल प्रबंधक उपेन्द्र सिंह चौहान तथा राजेश यादव, आलोक कुमार पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

1 second ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

11 minutes ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

18 minutes ago

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…

24 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago