बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा पथरदेवा के समाजवादी पार्टी पथरदेवा की मासिक बैठक पथरदेवा में ब्लाक अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।एवं आगामी 2027 विधान सभा चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतने के लिए चर्चा की गई।बैठक का संचालन भगवती मिश्रा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक उर्फ राजन त्रिपाठी ने कहा की संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाएं।एवं पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं।कार्यकर्ता हर बूथ की मतदाता सूची का अवलोकन कर जिन मतदाताओं का नाम सूची में छूटा है उसे सूची में शामिल कराएं। विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं उपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आम जनता से मिलकर संगठन को और मजबूत करे।एवं आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाएं।इस दौरान बैठक मे ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शुक्ला,जिला महासचिव मंजूर हसन,सुभाष पाठक,राजेश कुमार पाण्डेय,भगवती मिश्रा,हरेंद्र कुशवाहा,मंजर खान,राकेश राय,मुराद अहमद,रमाशंकर कुशवाहा,बब्बन गुप्ता,कुशल यादव,रामनिवास सिंह,अजय यादव,शाहिद खान,वकील यादव, बैरिस्टर यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…