सुरक्षा और सम्मान पर जोर, डीआईजी ने किया छात्राओं व महिलाओं को सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन संत कबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे।
डीआईजी ने ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल खलीलाबाद, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद और माध्यमिक बालिका विद्यालय बड़गो खलीलाबाद की छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों और हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 आदि की जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट और बुकलेट भी वितरित किए गए।


डीआईजी संजीव त्यागी ने आमंत्रित छात्राओं और महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अभय मिश्र, डीसी पांडेय, शालिनी मिश्रा, सीमा पांडेय, पूनम उपाध्याय, सुनीता गौतम सुजीत कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना पूनम मौर्या, महिला थाना व साइबर क्राइम थाना की टीम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

2 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

3 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

3 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

3 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

4 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

4 hours ago