भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिसर्च व इनोवेशन पर जोर : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब स्वीकार्य नहीं है। किसी पर निर्भर रहना सबसे बड़ी कमजोरी है और जितना देश दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी वृद्धि उतनी ही सीमित होगी।”* उन्होंने कहा कि दुनिया भर में अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। “मुश्किल हालात हमें रोक नहीं सकते, बल्कि ऐसे समय में हम नए रास्ते खोजते हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-role-of-the-air-force-in-the-1962-india-china-war-could-have-changed-the-situation-cds/

आज भारत आने वाले दशकों के लिए मजबूत नींव तैयार कर रहा है।”प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिसर्च और इनोवेशन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में जो भी वस्तुएँ बन सकती हैं, उन्हें यहीं निर्मित किया जाना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि रूस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में स्थापित फैक्ट्री में जल्द ही एके-203 राइफल का निर्माण शुरू किया जाएगा।मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक जीवंत रक्षा क्षेत्र विकसित करना है। इसके लिए ऐसा “पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जा रहा है, जहां हर घटक पर ‘मेड इन इंडिया’ का चिह्न होगा।”आर्थिक सुधारों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से गरीबों एवं मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिला है और करों में उल्लेखनीय कमी आई है।प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आत्मनिर्भर भारत का अभियान देश को न केवल वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्थायी व मजबूत अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

3 minutes ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

30 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

5 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

5 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

8 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

8 hours ago