महिला मतदाता पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, दलों से सहयोग की अपील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने बताया कि प्रकाशित सूची पर 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का संभावित प्रकाशन 6 मार्च 2026 को होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 की सूची में स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के नाम से उपलब्ध नहीं है, वे आयोग द्वारा निर्धारित 13 वैध साक्ष्यों में से कोई एक प्रस्तुत कर नाम दर्ज करा सकते हैं। 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस फेज के दौरान मैपिंग से वंचित मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण से पूर्व जिले में 17,13,350 मतदाता थे, जिनमें से 82.48 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूर्ण हुआ है। इसके बाद सूची में 14,13,127 मतदाता शेष रहे। आंकड़ों के अनुसार 2.57 प्रतिशत मतदाता मृत, 5.33 प्रतिशत अनट्रेसेबल/अनुपस्थित और 8.02 प्रतिशत शिफ्टेड पाए गए। इस चरण में जेंडर रेशियो में गिरावट दर्ज की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से महिला मतदाताओं के अधिकतम पंजीकरण में सहयोग की अपील की।
इसी दिन उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित की गई। अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 के आधार पर तैयार सूची में 1541 नए मतदाता जुड़े, जिससे कुल संख्या बढ़कर 3925 हो गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, उप जिलाधिकारी अवधेश चौहान सहित सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago