देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना गौरी बाजार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अभिलेखों,मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया।निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विवेचनाओं को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध, साइबर अपराध, भूमि विवाद एवं गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील, शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया जाए।अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी और प्रभावी पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ को अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी, जिससे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…