कानूनगो रामाश्रय का भावपूर्ण विदाई समारोह

संविधान पुष्प स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित एक भव्य और भावपूर्ण समारोह में कानूनगो रामाश्रय को सेवानिवृत्ति के अवसर पर गर्मजोशी के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर परंपरा से अलग हटकर उन्हें ‘संविधान पुष्प’ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जिसने समारोह को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम सदर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, राकेश शुक्ला, आकांक्षा पासवान और अरविंद नाथ पांडेय, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, तहसील अध्यक्ष अनिल राय समेत कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे। रामाश्रय ने वर्ष 1991 में गोला तहसील से लेखपाल पद पर सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने सदर तहसील और चौरी-चौरा क्षेत्र में लेखपाल पद पर अपनी सेवाएं दीं। पदोन्नति प्राप्त कर कानूनगो बने और खोराबार, नौशाड़ व बेलवर क्षेत्रों में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य किया। 34 वर्षों के लंबे कार्यकाल में उन्होंने निष्पक्षता और कर्तव्यपरायणता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
समारोह में संबोधित करते हुए एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने कहा, “रामाश्रय जी ने अपने पूरे कार्यकाल में इतनी ईमानदारी और लगन से काम किया कि कभी उन्हें अलग से बुलाने या समझाने की नौबत नहीं आई। 34 वर्षों तक उन्होंने बिना किसी शिकायत के जनता की सेवा की। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। मैं उनके सुखमय और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने कहा, “रामाश्रय जी का कार्यकाल पूरी तरह निष्ठा और समर्पण से भरा रहा। उनका सौम्य और सहयोगी स्वभाव सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा, “रामाश्रय जी ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन और सहयोग किया। आज मैं जिस पद पर हूं, उसमें उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और स्नेह ने हम सभी कर्मचारियों को दिशा दी है। भावुक होते हुए सेवानिवृत्त कानूनगो रामाश्रय ने कहा, “मेरे लिए यह पूरा कार्यकाल परिवार जैसा रहा। मैंने हमेशा कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और सहयोगियों के स्नेह को अपनी सबसे बड़ी पूंजी माना। आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।” कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष अनिल राय ने किया। अंत में सहयोगियों ने संविधान पुष्प स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें विदाई दी। देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंजता रहा और माहौल भावुक लेकिन गौरवपूर्ण बना रहा।
गोरखपुर जनपद के रुस्तमपुर, आजाद चौक निवासी 1991 में गोला तहसील से लेखपाल पद पर नियुक्ति। सदर तहसील और चौरी-चौरा में कार्य, बाद में पदोन्नति पाकर कानूनगो बने। सदर तहसील के खोराबार, नौसढ़ और बेलवर क्षेत्र में सेवाएं दीं 34 वर्ष तक निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा एक पुत्री, जो वर्तमान में एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
रामाश्रय पूरे कार्यकाल में कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। सौम्य स्वभाव, सहयोगी व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

📰 देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में पुलिस महकमे में सोमवार को तबादलों की बड़ी…

14 minutes ago

NDA में सीट बंटवारा तय, BJP-JDU बराबर लड़ेगी 101-101 सीटों पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लोजपा के खाते में 29 तो अन्य को 6-6 सीटे मिली…

34 minutes ago

“सीमा पर फिर सुलगा बारूद: पाकिस्तान–अफगानिस्तान संघर्ष में बढ़ा तनाव, बंद हुईं प्रमुख चौकियां”

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा पर फिर तनाव…

2 hours ago

कोडिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया शिवानी ने, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से हुई सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की…

2 hours ago

AI शिक्षा और प्रशासन में ला रहा क्रांति : डॉ. सायमा नाटेकर

नवीन शिक्षण पद्धति और डिजिटल शिक्षा विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न बिछुआ/ मध्य प्रदेश…

3 hours ago

हत्या के प्रयास के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिक अभिरक्षा में

सहजनवां/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले की सहजनवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में पांच…

3 hours ago