बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में तथा जिला अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बलिया के सहयोग से दिनांक 22 अगस्त 2025 को बेरूआरबारी विकास खंड स्थित डवाकरा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (ई-बात) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने प्रतिभागियों से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने, डिजिटल बैंकिंग का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना बैंक को देने की अपील की। उन्होंने पासवर्ड, पिन, ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन किसी से साझा न करने पर विशेष जोर दिया। आरबीआई के पुनीत कुमार मिश्र ने नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसे आधुनिक बैंकिंग साधनों की जानकारी दी। वहीं गौरव मुराली सिंह ने क्यूआर कोड स्कैनिंग करते समय सावधानी बरतने एवं ऑनलाइन लोन ऐप्स तथा फर्जी लॉटरी योजनाओं से दूर रहने की सलाह दी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसी अनिल शुक्ला ने भारत सरकार के वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ ही खातों के री-केवाईसी, नामांकन सुविधा तथा अदावी जमा के निस्तारण के विषय में विस्तार से जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड मोहित यादव, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, वर्धन पाठक, नितेश पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को आरबीआई अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…