जनपद में बिजली व्यवस्था ध्वस्त- रणवीर

देवरिया,( राष्ट्र की परम्परा)।समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनपद की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन का जीना दूभर हो गया है। लोग गर्मी से परेशान हैं, अघोषित बिजली कटौती से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। जनपद के हजारों लोग प्रतिदिन बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय पूरा जोर निजीकरण पर लगा रही है। जनपद में बिजली की भारी कमी है। शहर के साथ-साथ छोटे कस्बों और गावों में बिजली का और भी बुरा हाल है, किसानों को धान की रोपाई और अन्य कार्य के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन बिजली नहीं मिल पाने से रोपाई और सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिले के नहरों में पानी नहीं होने से किसान मायूस है। वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है। इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद, दवा और सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है। भाजपा ने किसानों को मुफ्त बिजली व आय दुगुना करने का वादा किया था,लेकिन यह वादा खोखला साबित हुआ है। भाजपा सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देना तो दूर समय से आपूर्ति भी नहीं कर रही है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। किसान यूरिया व सिंचाई के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। देवरिया जनपद का किसान आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार की दोहरी नीति से किसान बदहाली की कगार पर खड़ा है। देवरिया जनपद में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनता की सुधि लेने वाला कोई नहीं है, जनता की समस्याओं से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। जनता आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इसका बदला लेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

2 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

2 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

3 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

3 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

4 hours ago