बिना नंबर के ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का आतंक: सड़कों पर दौड़ते ‘जमदूत’, जिम्मेदार विभाग मौन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले में इन दिनों बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की बेतहाशा आवाजाही लोगों के लिए जानलेवा खतरा बनती जा रही है। यह वाहन न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुके हैं। शहर से लेकर गांवों तक, ये ट्रैक्टर-ट्रॉली खुलेआम फर्राटा भरते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।

हर सड़क पर मौत का सफर

22 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक इटवा थाना क्षेत्र के हथियवां चौराहे से खुनियांव तक लगभग छह ओवरलोडेड और ओवर हाइट ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ते देखे गए। हैरत की बात यह रही कि इनमें से किसी भी वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। यह नजारा अब आम हो चला है। जिले के विभिन्न हिस्सों में, खासकर ग्रामीण इलाकों में, ट्रैक्टर-ट्रॉली भारी ईंट लादकर गली-मुहल्लों तक पहुंच रही हैं।

प्रशासन की चुप्पी: मिलीभगत या लापरवाही?

इन ओवरलोड और बिना नंबर वाले वाहनों पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब जिम्मेदारों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। नतीजतन, न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि आए दिन हादसों की आशंका भी बनी रहती है।

डबल फायदों के लिए हटाते हैं नंबर प्लेट

फाइनेंस कंपनी से बचाव: वाहन मालिक जानबूझकर नंबर प्लेट नहीं लगाते ताकि यदि वे किस्त नहीं चुकाएं तो फाइनेंस कंपनी वाहन की पहचान न कर सके।

हादसों से बचाव: किसी दुर्घटना की स्थिति में भी वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

एआरटीओ की प्रतिक्रिया

इस विषय में जब एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस समय अस्वस्थ हैं। इससे साफ है कि विभाग की ओर से इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

3 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

3 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

3 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

4 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

4 hours ago