महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। रुधौली भावचक में बिजली बनाने गए प्राइवेट लाइन मैन नीरज सिंह की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि बिजली बनाते समय फीडर से अचानक आपूर्ति बहाल कर दी गई। मामले को लेकर आक्रोशित स्वजन संग ग्रामीणों ने महराजगंज- फरेंदा मार्ग पर जिला अस्पताल के पास सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर ब्लाक के बड़हरा रानी छावनी टोला निवासी महेंद्र सिंह के बेटे नीरज सिंह सुबह आठ बजे के करीब रुधौली भावचक में बिजली बनाने गए थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लाइन मैन शट डाउन लेकर बिजली बनाने के कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए, घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु की खबर गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर जिला अस्पताल गेट के पास पहुंच गए। इसके बाद सड़क जाम कर दिया। दोनों तरफ से आधे घंटे आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीण विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बुलाने की जिद पर अड़े थे। आरोप है कि घटना के बाद विद्युत विभाग का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान रास्ता बहाल करने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों में नोक झोंक भी हुई। महिलाओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की।
इस संबंध में कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। मामले में मृतक के स्वजन से वार्ता चल रही है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…