संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण में खलीलाबाद वितरण खण्ड अन्तर्गत 217 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर 14.50 लाख रूपये राजस्व जमा किया गया एवं 176 उपभोक्ताओं की बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी। मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर, लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैसर, मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी मगहर, कौशल किशोर उपखण्ड अधिकारी धनघटा के नेतृत्व में हरिहरपुर, हैसर, मगहर और धनघटा के विभिन्न जगहों पर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराकर व्याज माफी योजना का लाभ लेकर बकाया जमा किये। बुधवार को राजेश कुमार अधिशासी अभियंता खलीलाबाद के द्वारा बधौली, मगहर क्षेत्रों में चल रहे कैम्पों का निरीक्षण करके उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं की जानकारी लिया गया और वहाँ उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।
दीपावली पर आयोजित जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में यूपी और बिहार के धावकों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का…
विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…
इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…
10 नवंबर 2026, मंगलवार। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गोवर्धन पूजा के पावन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…