सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी के ग्राम पंचायत ऐदहा में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण हलकान व परेशान हो गए हैं।विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी के ग्राम पंचायत ऐदहा में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है।
राम बहादुर,राम सुरेश,सालिकराम, अशोक, मंगरू ठेकेदार,राजेन्द्र कुमार,कासिम बेग,अकरम बेग, मिस्बाह नूरी आदि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से चार दिन से बिजली सप्लाई बाधित है जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को परेशानी हो रही है और बच्चों को पढ़ाई में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विद्युत विभाग एसडीओ रेहराबाजार वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…