बिजली फ्री, लेकिन सप्लाई ढीली!


सिवान में उमस-गर्मी के बीच बिजली गायब, लो-वोल्टेज ने बढ़ाई लोगों की परेशान

(सीवान से दिनेश पाठक की रिपोर्ट)

सीवान (राष्ट्र की परम्परा)बिहार सरकार द्वारा हाल ही में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों को हर महीने 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की गई थी। इस निर्णय को लेकर आमजन में शुरुआत में काफी उत्साह देखा गया। लेकिन अब यह खुशी धीरे-धीरे नाराजगी में तब्दील होती दिख रही है।

बिजली फ्री मिल रही है या नहीं मिल रही है – यह तय करना मुश्किल! सिवान जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। एक ओर उमस भरी गर्मी, ऊपर से लगातार बिजली का गुल रहना और जब आती है तो लो वोल्टेज – इन सबने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है।

“पहले बिल देते थे, पर राहत मिलती थी” – उपभोक्ताओं की नाराजगी

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे नियमित बिजली बिल चुकाते थे, तब भी दिन में 18 घंटे तक बिजली रहती थी, जिससे गर्मी से राहत मिलती थी। लेकिन अब जब सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया है, तो बिजली आना ही बंद हो गई है।

गांवों से लेकर शहरों तक बिजली की आँख मिचौली ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल हैं,पर्दानशी महिलाएं घरों में परेशान हैं,कल-कारखानों और दुकानों पर असर पड़ रहा है,पंखा-कूलर तो दूर, अब बल्ब भी ठीक से नहीं जल रहा

“बिजली फ्री नहीं, स्थायी समाधान चाहिए”

ग्रामीणों और शहरवासियों का कहना है कि सरकार अगर वास्तव में राहत देना चाहती है, तो मुफ्त बिजली देने की जगह 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ मीटरिंग सिस्टम में व्याप्त गड़बड़ियों को खत्म करे और बिजली विभाग में जवाबदेही तय करे।

बिजली विभाग की चुप्पी पर सवाल

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस संकट के दौरान भी अनदेखी का रवैया अपनाए हुए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों को न तो गंभीरता से सुना जा रहा है, न ही समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।

राजनीतिक घोषणा बनाम जमीनी हकीकत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिजली व्यवस्था को लेकर पहले तारीफ होती थी। लेकिन अब सरकार की फ्री बिजली योजना के बाद जिस तरह से आपूर्ति की हालत चरमराई है, उसे देखकर लोगों को एक बार फिर पुराने ‘बिजली विहीन बिहार’ की याद आने लगी है।

जनता की मांग: “फ्री बिजली नहीं चाहिए, स्थिर बिजली चाहिए”

अब उपभोक्ताओं का साफ कहना है कि अगर सरकार स्थायी रूप से 24 घंटे बिजली नहीं दे सकती तो कम-से-कम झूठी राहत की घोषणाएं बंद करे। फ्री बिजली का मतलब अगर बिजली ही गायब हो जाए, तो यह योजना मजाक से कम नहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago