खुले में ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत विभाग आम लोगों की जान से कर रहा खिलवाड़

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र में खुले में ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत विभाग आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। अधिकांश ट्रांसफार्मर बिना जालियों के लगे हैं। इनके खुले तार लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए। ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों में गार्डिंग लगा होना आवश्यक है। ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है। लेकिन, विभाग द्वारा नियमों से खिलवाड़कर ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को करंट लगने का भय बना रहता है। इसके नजदकी से आने- जाने पर करंट लगने की संभावना बनी रहती है।
उतरौला बाजार के गांधीनगर मोहल्ले के पानी टंकी के बगल एच आर ए इंटर कॉलेज और ए जी हाशमी डिग्री कॉलेज को जाने वाले रास्ते के बगल मार्ग पर खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। जिसके आस-पास जाली का घेरा नहीं बनाया गया है, केवल खुले में ट्रांसर्फामर लगा दिया है। जिससे आस-पास के लोगों तथा स्कूली बच्चों को इसके पास से गुजरने पर करंट का भय लगा रहता है और स्कूली बच्चों के चपेट में आने की संभावना बनी रहती है, जिससे उनकी अधिक देखरेख करना पड़ती है। प्रतिदिन इस रास्ते से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को आवागमन रहता है। इस ओर विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

20 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

6 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago