देवरिया सहित पूरे प्रदेश में बिजली संकट गहराया, जनता बेहाल, जनप्रतिनिधि खामोश- अखिलेश सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश सहित देवरिया जनपद में बिजली संकट दिन पर दिन विकराल रूप लेता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। घंटों की कटौती, कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि तमाशबीन बने हुए हैं। प्रदेश की सत्ता में ‘डबल इंजन’ सरकार होने के बावजूद देवरिया जैसे जिलों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। यहां के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी से हैं—चाहे सांसद हों, विधायक हों या मंत्री—हर स्तर पर भाजपा का वर्चस्व है। इसके बावजूद आम जनता को राहत नहीं मिल रही। जनता की जुबां पर सवाल, सत्ता पक्ष की जुबां पर ताला देवरिया की जनता आज सड़कों पर है, पावरहाउसों के चक्कर लगा रही है, लेकिन जिन जनप्रतिनिधियों को चुना गया, वे बिजली संकट पर चुप्पी साधे हुए हैं। जब बात भाषण देने या डिंगे हांकने की हो, तो यही नेता घंटों माइक पर नजर आते हैं। लेकिन जब जनता को हकीकत में राहत देने की बारी आती है, तो सबकी जुबान बंद हो जाती है। मंत्रीजी और निजीकरण की चर्चा प्रदेश सरकार के एक मंत्री, जो देवरिया से ही आते हैं, उनके बारे में स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे विभाग को अपने किसी ‘सेठ’ के हाथों बेचने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आरोप यह भी है कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें पड़ोसी राज्यों से ज्यादा हैं, लेकिन बिजली की उपलब्धता सबसे कम है। कहां है ‘विकास’? बिजली कटौती की वजह से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं—हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। किसानों को ट्यूबवेल चलाने में परेशानी हो रही है। छात्र गर्मी में पढ़ाई नहीं कर पा रहे। छोटे दुकानदार इन्वर्टर और जनरेटर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे। लेकिन शासन-प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। जनता का सवाल—कब तक सहेंगे? देवरिया की जनता पूछ रही है—जब सब कुछ बेच ही देना था, तो यह ‘डबल इंजन’ का नारा क्यों? क्या सिर्फ वोट लेकर सत्ता सुख भोगने के लिए थे ये नेता? “भाजपाइयों, तुम सिर्फ बेच सकते हो… बना नहीं सकते!” जनता का सीधा आरोप है कि भाजपाई केवल बेचने में माहिर हैं—चाहे बिजली विभाग हो, रेल हो या हवाई अड्डा। लेकिन जब बनाने, सुधारने और सुविधा देने की बात आती है, तो वे नाकाम साबित होते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago