गोरखपुर में कारोबारी के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत, फार्महाउस में मिला शव; हर एंगल से जांच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां चर्चित कारोबारी के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव (40) की फार्महाउस में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना कुसमी स्थित उनके निजी फार्महाउस की है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

फार्महाउस में मिला खून से लथपथ शव

जानकारी के अनुसार, अम्बरीश सुबह अपने सिविल लाइंस स्थित घर से निकलकर फार्महाउस पहुंचे थे। कुछ देर टहलने के बाद वह इमारत की ऊपरी मंजिल पर गए। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ पड़े मिले।

मुंह में लगी गोली, सिर से निकली

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली मुंह में लगी और सिर से बाहर निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की आशंका है।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें अम्बरीश अकेले आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है।

15 दिनों से थे तनाव में

परिजनों के मुताबिक, अम्बरीश पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। घटना से पहले उन्होंने अपनी पत्नी और एक परिचित से फोन पर बातचीत भी की थी।

कारोबारी और सामाजिक रूप से सक्रिय थे

अम्बरीश “एके टेंट हाउस” नाम से व्यवसाय चलाते थे और शहर के बड़े आयोजनों में उनकी अहम भूमिका रहती थी। वह हाल ही में एक सामाजिक संस्था में पदाधिकारी भी बने थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने शहर के कारोबारी और सामाजिक हलकों को झकझोर कर रख दिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

16 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

28 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

46 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

12 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

12 hours ago