अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से संबद्ध अशासकीय महाविद्यालयों के जनपदीय शिक्षक संघ का चुनाव मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ला अध्यक्ष और डॉक्टर शरद चंद्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव में प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ला ने 92 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्रेश कुमार बारी को 66 मत मिले। सात मत अवैध पाए गए। प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ला को 26 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव के बाद, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हित के लिए संघर्ष करने का प्रण दोहराया और शिक्षक साथियों के प्रति आभार जताया।

इस चुनाव में जिले के 6 महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। चुनाव का संचालन प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने कियाl जबकि गुआक्टा उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम अवतार वर्मा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

37 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

51 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

54 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago