जायसवाल कोर कमेटी की आवश्यक बैठक सम्पन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जायसवाल समाज देवरिया के कोर कमेटी की अति आवश्यक बैठक सोनूघाट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विरेन्द्र जायसवाल और संचालन आनन्द जायसवाल ने किया।

बैठक में जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, और जिला कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए पूरी रूपरेखा बनाई गई है और चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।

चुनाव संचालन समिति में अखिलेश जायसवाल को चुनाव प्रभारी और दिनेश जायसवाल, संजय जायसवाल, संजीव जायसवाल, शम्भू जायसवाल, और राजू जायसवाल को सदस्य बनाया गया है।

चुनाव के लिए आवेदन 24 मार्च से 8 अप्रैल 2025 तक लिए जाएंगे और आवेदन वापसी 13 अप्रैल 2025 को होगी। चुनाव 15 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा।

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जायसवाल समाज देवरिया के संरक्षक मंटू जायसवाल ने कहा कि यह देवरिया के इतिहास में पहली बार है कि जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने देवरिया जनपद के सभी स्वजातीय भाइयों से अपील की कि वे समाज हित में आगे आएं और चुनाव में भाग लें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

14 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

17 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

26 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

31 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

39 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

44 minutes ago