कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर कुशीनगर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 30 दिसंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे प्रस्तावित है, जिसमें जनपद के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें –दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2025 में रची ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय रूप से संपन्न हो सके।बैठक के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, स्थानांतरण तथा आपत्तियों के निस्तारण जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। निर्वाचन प्रशासन चाहता है कि राजनीतिक दल सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे किसी भी प्रकार की विसंगति या विवाद की संभावना न रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को बैठक में भेजकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…