रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान विधियानी निवासी कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव उर्फ छेदीलाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव रजिस्ट्री विभाग कार्यालय में प्राइवेट मुंशी का काम करते थे।

गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह बैंक चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। त्रिपाठी मार्केट होते हुए पैदल चलते समय जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनके शरीर के कई अंग क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें – बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

9 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

9 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

9 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

10 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

10 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

10 hours ago