बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

बांदा (राष्ट्र की परम्परा)। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को रौंद दिया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

कैसे हुआ हादसा

चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ललौली गांव निवासी सरवर (25) अपने साथी इसरार खान (30) के साथ बाइक से बांदा से अपने गांव लौट रहे थे।
उसी समय चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी प्रमोद कुमार बाइक से चिल्ला की ओर आ रहा था।

ये भी पढ़ें – ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास

दोहतरा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सरवर और इसरार को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक घायल, ट्रक जब्त

हादसे में बाइक चालक प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – सीवरेज कार्य के चलते एक माह तक सड़क बंद, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

2 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

7 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

8 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

8 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

8 hours ago