एक पेड़ माँ के नाम: प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने किया पौधरोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्रकृति और मातृ ऋण से जुड़ी भावनात्मक पहल है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाने और उसका पालन-पोषण करने की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि नुरूजम्मा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, मन की बात जिला संयोजक गौरव निषाद, आदित्य यादव, अत्रेश श्रीवास्तव, ई. अरुण गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष भगवान दास, दिनेश चौधरी, संतलाल मौर्य, सबलू अंसारी, शीलू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मू , मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक ने किया नमन,…
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरू होगा दामोदर मास, जानिए धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा…
26 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर: स्वतंत्रता, राजनीति, विज्ञान, शांति और…
महिलाएं इन 4 आसान टिप्स से भगाएं ड्राइविंग का डर, बनें बेफिक्र और आत्मनिर्भर AI…
भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…
करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…