गोरखपुर में 8 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय आपराधिक गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना सहित कुल 08 अपराधियों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह संगठित तरीके से गो-तस्करी, गो-वध, लूट और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था। गिरोह का सरगना अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी हरसेवकपुर नंबर-02 टोला दहला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर बताया गया है। अनूप यादव अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

जनमानस की सुरक्षा और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर थाना शाहपुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से गिरोह की आर्थिक कमर टूटेगी और इनके आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार होगा।

ये भी पढ़ें – बरियारपुर में खूनी संघर्ष का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, दो की हालत गंभीर

गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों में साहब अंसारी, रोजीद अंसारी, सतीश यादव उर्फ लोढ़ी, खुर्शीद अंसारी, परवेज आलम, शोलू यादव उर्फ सोनू यादव और सुलेमान गद्दी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पूर्व में गो-तस्करी, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ अभियुक्त अन्य जनपदों में भी आपराधिक मामलों में वांछित या अभियुक्त रह चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई यह कार्रवाई संगठित अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें – बलिया में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, दो टीमें गठित

Karan Pandey

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

5 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

5 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

5 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

5 hours ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

12 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

15 hours ago