मांगी मुल्क व कौम की सलामती की दुआ
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
इबादत और कुर्बानी के त्योहार बकरीद पर स्थानीय क्षेत्र के ईदगाह एवं मस्जिदों में, अकीदत व हर्षोल्लास के साथ ईदुल जुहा की नमाज़ अता की गयी। स्थानीय नगर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे मौलाना राशिद रजा ने,नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह ने, गौरा स्थित मस्जिद में मौलाना कमर रसीदी ने तथा पैना के जामा मस्जिद में हाफिज आसिफ रजा ने ईदुल जुहा की नमाज अदा करायी। बरहज ईदगाह में नमाज अता कराने से पहले तकरीर करते हुए मौलाना राशिद रजा ने कहा कि ईदुल जुहा कुर्बानी का त्योहार है। ईदुल जुहा के दिन हर अकीदतमंद को खुदा की राह में कुर्बानी पेश करनी चाहिए, सच्चे दिल से दी गई कुर्बानी अल्लाह को पसंद है।बरहज के पैना रोड स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी जहां ईदुल जुहा की नमाज के बाद मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी गयी। नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तैद रहा।इस दौरान मुख्य रूप से हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद,हाजी मोहम्मद मुस्तफा,मौलाना अनीस अहमद, मौलाना नुरूल इस्लाम,हाफिज जावेद,डा मोहिउद्दीन,नसीर अहमद राईन,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मोहम्मद आरिफ भोलू, अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन, जावेद अख्तर बबलू राईन,यूनुस अंसारी, खुर्शीद आलम,मुनीर शाह,खुर्शीद खान, माजिद अली,अशरफ अली, मुख्तार अहमद,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, सिकन्दर अली,इरफान अली,वाजिद अली, मोहम्मद अरशान आदि अकीदतमंदों ने नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…