अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

मीठी सेवईंयों तथा गले मिलकर बांटी ईद की खुशी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान के रोजे पूरे होने के बाद आज क्षेत्र में ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय नगर के पैना रोड स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी जहां कारी सद्दाम आलम ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा करायी। रमजान के रोजे रखने वाले सभी मोमिनों के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी।ईदगाह में तड़के सुबह से ही बच्चे – बच्चियों के साथ अकीदतमंदों की भीड़ नमाज संपन्न होने तक बढ़ती रही। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करने के बाद अपने मुल्क में अमन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। इसके बाद घरों पर मीठी सेवईंयों के साथ ईद की खुशियां बांटने का दौर चलता रहा।नगर के ईदगाह के साथ ही नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह ने, गौरा में तथा पैना के ईदगाह में मौलाना इस्तियाक साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा करायी।नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरूण कुमार, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह एवं अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।इस दौरान मुख्य रूप से हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद, हाजी मोहम्मद मुस्तफा, मौलाना अनीस अहमद, मौलाना नुरूल इस्लाम,हाफिज जावेद, जावेद अख्तर बबलू राईन,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,नबाब हुसैन,चांद आलम, आरिफ भोलू,यूनुस अंसारी, खुर्शीद आलम,अब्दुल खालिक, इमरान मलिक,मुनीर शाह,असरफ अली, सोएब रसीदी, मुबारक अली,हारून रसीद,नसीर राईन,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, फैय्याज अंसारी, सलमान अली आदि अकीदतमंदों ने ईदुल फितर की नमाज अदा कर मुल्क में अमन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर गेना लाल यादव, वीरेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर जायसवाल, विजय रावत,श्रीप्रकाश पाल,विकास यादव,शिवम द्विवेदी,मुरली मनोहर उपाध्याय,विकास विश्वकर्मा सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

59 seconds ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

7 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

16 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

22 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

28 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

32 minutes ago