आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार पर रोकथाम हेतु रेल प्रशासन का प्रयास जारी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में 07 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, छपरा द्वारा छपरा स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आइडी पर बने 27 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।जबकि
07 अगस्त, 2023 को ही मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल रसड़ा द्वारा गाड़ी संख्या-15049 से यात्री का छूटा सामान बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर सामान को उसे सुपुर्द किया गया।
स्टेशन अधीक्षक आज़मगढ़ से प्राप्त सूचना पर 7 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल, आज़मगढ़ द्वारा गाड़ी संख्या-11055 से महिला यात्री का छूटा दो बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। तथा
मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त सूचना पर 7 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15113 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

22 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

29 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

35 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 hours ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

2 hours ago