अगस्त क्रांति दिवस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अगस्त क्रांति दिवस पर जनपद स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया,तथा नगर पालिका पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रंगलाल यादव की धर्म पत्नी शांति देवी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा की भारत छोड़ो आंदोलन में भारत की आजादी में महात्मा गांधी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। भारत छोड़ो आन्दोलन 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था, यह एक आंदोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। इस दौरान गांधी ने कहा था ” मैं तो एक ही चीज लेने जा रहा हूँ, “आजादी” नहीं देना है तो कत्ल कर दो आपको एक ही मन्त्र देता हूं करेंगे या मरेंगे।आजादी डरपोकों के लिए नही है जिनमे कुछ कर गुजरने की ताकत है ,वही जिन्दा रहते हैं”
यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिस्मिल्लाह लारी, जयदीप त्रिपाठी,ऋषिकेश मिश्रा, विजयशेखर मल्ल रोशन, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, मुकुंद भास्कर मणि, मिर्जा खुर्शीद अहमद,सुभाष राय, सरोज पाण्डेय, मधु शर्मा, शोभा यादव,संजय मिश्रा, जवाहर बरनवाल, प्रमोद मल्ल,रविंद्र मल्ल, संदीप पाण्डेय, शिवशंकर सिंह, शंभूनाथ दीक्षित अशोक गोड़,आदि उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

योग से स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प, डीडीयू विश्वविद्यालय में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस),…

3 minutes ago

बूधा-सरैया मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा, गिट्टी बिछाने के बाद एक माह से रुका काम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड सेमरियावा क्षेत्र के बूधा कला गांव से…

6 minutes ago

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

22 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

22 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

22 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

22 hours ago