बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र के नेतृत्व में जमोग बाज़ार चर्दा के पंडित राधेश्याम इन्टर कॉलेज में नमो कैम्प का आयोजन कर लोगो को नमो एप से जोड़ा गया,मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा की केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिया और उज्ज्वला योजना दी, गरीबों को उनके घर दिये व्यापारियों को लोन की सुविधा दी, पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया। उन्होंने कहा की देशवासियों का सपना पूरा हो रहा है और वर्षों पुराना राम मन्दिर का सपना पूरा होने जा रहा है। देश में सड़कों का जाल है यह सारी जानकारियां हम नमो ऐप से प्राप्त कर सकते हैं तथा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा ने कहा की नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। नमो एप से बहुत सी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर मिल जाएगी और उन्होंने कहा की पहली सरकार है जिसने बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है,इस दौरान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पंकज कश्यप,मंडल मंत्री योगेश चंद्र पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…