सिकंदरपुर में सांसद और विधायक का पुतला दहन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर में विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के कांवड़ यात्रा पर दिए विवादित बयान के विरोध में सोमवार को हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन और व्यापारियों ने भी इस विरोध में हिस्सा लिया सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही नगर के किला पोखरा स्थित बाबा अद्भुत नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालु एकत्रित हुए। जयकारों के साथ विरोध स्वरूप जुलूस निकाला गया। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचा। वहां विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नारेबाजी की गई इसी जुलूस में बड़ी संख्या में तेली समाज के लोग भी शामिल हुए। इन लोगों ने 71-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी का भी पुतला दहन किया। आरोप है कि सांसद ने सोशल मीडिया पर तेली बिरादरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इससे समाज में भारी रोष फैल गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि जातीय भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधायक का बयान केवल कांवड़ यात्रा पर नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म और उसके अनुयायियों की आस्था पर हमला है। वहीं, सांसद के कथित बयान को लेकर भी आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल धर्म नहीं, बल्कि जातीय सम्मान का भी प्रश्न है।
रविवार को विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने प्रेस वार्ता कर अपने बयान पर खेद प्रकट किया था। उन्होंने कहा, “मेरे शब्दों से यदि किसी की भावना आहत हुई हो तो मैं हृदय से क्षमा चाहता हूं। मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था हालांकि प्रदर्शनकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब तक यह खेद सार्वजनिक मंच से नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन के कारण नगर में बंद का माहौल रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

2 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

3 hours ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

13 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

13 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

13 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

15 hours ago